Posts

Showing posts from December, 2022

डिजिटल क्रिएटर्स का बरस

Image
बंदर दीवार पर कतार में बैठे हुए, इंस्टाग्रामर टिकटोकियों के करतब देख रहे थे।  बंदर बहुत अधिक प्रभावित नहीं लग रहे थे। सारे फ्लिप और समरसॉल्ट और उनके रीटेक स्तरीय नहीं थे। अभी भी बंदर उनको अपनी कम्युनिटी में शामिल करने के प्रति आश्वस्त नहीं थे।  हर जगह यही नज़ारा था। नवीन प्राचीन स्थल, मॉल्स, कबूतरों के दाने की जगह, खुली सड़क पर कोई न कोई कुछ क्रिएट कर रहा था। मोबाइल वालों के बीच कैमरा वाले भी काफी थे। इस बरस के बीतने से पहले संसार यू ट्यूबर और इंस्टाग्रामर हो चुका था।  कल अपनी और आभा की एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की तो बचपन के सहपाठी अरुण आए और छेड़ भरा कमेंट कर गए कि अपनी उम्र के आधे से भी कम लग रहे हो। सुबह तक व्हाट्स एप पर जन्मदिन की बधाइयां आ गई।  कल जन्मदिन नहीं था। वह सितम्बर महीने की पच्चीस तारीख को होता है। कल हम घर से निकले और जयपुर शहर को गए थे। प्लान था कि जो कोई बाहर का काम है आज कर लिया जाए। फिर कहीं बाहर नहीं जाएंगे। इसी सिलसिले में शॉपर्स स्टॉप का चक्कर काटा। वहीं मॉल में कुछ तस्वीरें ली थी। मैं वीडियो बनाना चाहता हूं कि ये सबसे फास्ट माध्यम है। लेकिन हर बार डिजिटल क्रियेट

क्षणभर का प्यार

Image
बहुत सारा प्यार  क्षणभर का प्यार होता है।  सर्द रात में बेहद अजीब सपने के बीच हल्का जागता हूं। सोचता हूं कि ये सपना है। सपने में बहुत ठीक पढ़ी जा सकने वाली संख्या है। सपने में दिखने वाले चेहरे पक्के हैं। ये सोचते हुए एक करवट लेता हूं और नींद फिर आ जाती है। सपना जैसे नींद की प्रतीक्षा में ही था। वह फिर नए रंग और नई जगह ले जाता है।  अस्पताल के गलियारों में कम भीड़ थी। हम रेगुलर चेकअप के लिए डॉक्टर की प्रतीक्षा में कुर्सी पर बैठे थे। कुछ अजीब नहीं था। सुबह के दस बजे थे। सपनों का संसार बहुत पीछे छूट चुका था।  प्रतीक्षा से भरी जगह में उदासीन चुप्पी थी। केवल एक उत्साहित दंपत्ति थे। उनका उत्साह ये था कि वे सुबह पांच बजे गांव से बस पकड़ कर डॉक्टर को दिखाने सबसे पहले पहुंच गए थे।  बड़े निजी अस्पतालों में पसरी रहने वाली कृत्रिम चुप्पी में वह जोड़ा अपनी अपने आप को शामिल नहीं कर पाया था। बाकी रोगी और उनके सहयोगी चुप बैठे हुए थे, वहीं वे डॉक्टर के आने की आशा में उचक कर देखते। अपना पहला नम्बर होने पर खुश होते।  मैंने व्हाट्स एप देखा। देखने के साथ ही एक उदघोषणा सुनाई दी।  कोड ब्लू एट टीए